झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः गणतंत्र दिवस की 66वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रातः साढे सात बजे जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विधायक शांतिलाल बिलवाल, भंडार अध्यक्ष विजय नायर, मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार सोनी, अमित शर्मा, भूपेंश सिंगोड, संजय शाह, बबलू सकलेचा, दवांडे, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। दुबे ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विश्व के महानतम देशों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोततर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का गणतंत्र दिवस पर राजधानी के कार्यक्रम में शामिल होना हमारे परिपक्व गणतंत्र का ताजा उदाहरण है। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास में एकजुट होकर कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर पर सभी उपस्थितों को मिठाई का वितरण भी किया गया। Post navigation बैक मुख्यालय में सीसीबी चेयरमैन वसुनिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया पेंशनर कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण