झाबुआ, एजेंसीः त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 28,29,30, एवं 31 जनवरी को आयोजित होगा। प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा।

प्रशिक्षण में द्वितीय चरण के मतदान के लिये गठित मतदान दलों एवं नियुक्त सेक्टर अधिकारियो को उपस्थित होने के लिये निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *