रितेश गुप्ता, थांदला थांदला नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवम जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य राजमल शाहजी के अंतिम संस्कार में उनकी पुत्री डा.सीमा शाहजी ने अपने पिता को अन्तिम यात्रा के दौरान कांधा दिया वही अपने पिता को पद्मावती नदी तट स्थित स्वर्ग वाटिका में अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर पहुंची व मुखाग्नि देकर बेटे की तरह उनका अंतिम संस्कार भी किया । डॉ सीमा शाहजी अपने माता पिता के साथ थांदला में निवास करती थी व एक पुत्र की भांति ही अपने वयोवृद्ध माता पिता की सेवा भी कर रही थी, पिता के निधन से उनके मन को गहरा आघात पहुंचा। पुत्र की भांति जिस तरह डॉ सीमा शाहजी ने अपने पिता की सेवा की उसी भाव से उन्होंने पुत्र की भांति ही अपने पिता की अंतिम क्रियाएं भी पूर्ण की। साथ ही पुत्र ललित शाहजी एवम भाई समरथमल शाह जी, नगीन लाल शाहजी , रमेश चंद्र शाहजी , पारसमल शाहजी , दिलीप शाहजी ने भी मुखग्नि दी। राजमल शाहजी के निधन से जैन समाज को बड़ी क्षति पहुँची है। उनकी अंतिम यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर, भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी, व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल भंसाली, थांदला चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष मयूर तलेरा, अटल सामाजिक संस्थान अध्यक्ष राजू धानक, श्रीसंघ अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, ललित जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि लोढ़ा, नगर विकास समिती के रीतेश गुप्ता , ऋषि भट्ट,पार्षद गजेंद्र चौहान, राजेश वैद्य, समाजसेवी कृष्णकांत सोलंकी (टूम्मासेठ), पवन नाहर, पारस तलेरा, राकेश श्रीमार, व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश बरमेचा, रोटेरियन राजेन्द्र व्होरा, समाजसेवी परिजन आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वर्ग वाटिका पर शोक श्रद्धांजलि सभा सभी उपस्थित जनों ने मोन रख श्रद्धांजलि अर्पित की जिसका संचालन संघ के सचिव प्रदीप गादीया ने किया। Post navigation छात्र सम्मेलन में बोले भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भाबर- युवा राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर समाज को शिक्षा के प्रति करें जागरुक राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में विनय ने किया थांदला का नाम रोशन