रितेश गुप्ता, थांदला एक दिवसीय छात्र सम्मेलन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर एवं नितेश कटारा ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया। पूर्व विधायक व अजजा मोर्चे प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर द्वारा युवाओ को शिक्षा के साथ साथ छात्रों को राष्ट्रसेवा में संकल्प लेकर कार्य करना है शिक्षा का स्तर समाज के प्रति जागरूकता लाना है और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की अहम भूमिका के बारे में उपस्थिति छात्रों को बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मनीष मईड़ा, संयोजक कैलाश निनामा, प्रताप पलासिया मुकेश बामनिया, नवल चारेल, कान्तु मईड़ा, पिंटू, शैतान, रमेश, अखिलेश, जीवन, विजय, अनिल आदि सक्रिय कार्यकर्ताओ की भूमिका रही। मुकेश बामनिया ने आभार जताया। Post navigation अभाविप ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वीरगति प्राप्त सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी और 11वीर जवानों को दी मौन श्रद्धांजलि बेटी ने दिया पिता की अर्थी को कांधा, मुखाग्नि देकर दी अंतिम विदाई