आलीराजपुर। प्रभारी अपर कलेक्टर एवं डीपीसी वीरेन्द्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में सोण्डवा एवं अलीराजपुर ब्लॉक की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा बैठक में प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार बीएसी महेन्द्र सिंह राठौड ,18 जन शिक्षक एवं 3 शिक्षकों को विद्यालयों में बच्चों की अनुपस्थिति अधिक होने पर एवं शिक्षक लगातार अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया । उन्होने कहा कि इस प्रकार कार्य में अनियमितता मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है अगर तय समय सीमा में संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया जाता है तो संबंधित के खिलाफ एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी । Post navigation विधायक सेना महेश पटेल ने 47 लाख 56 हजार की लागत से बनने वाली पुलिया का इंदरसिंह की चौकी में किया भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री चौहान ने किए जिले में 181 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले कई शासकीय भवनों के भूमि पूजन