आलीराजपुर। अनुसूचित जाति विकास कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने आज अलीराजपुर जिले में 181 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले कई शासकीय भवनों के भूमि पूजन कर जिले को सौगात दी । उन्होंने उमराली बाजार फलिया मे पंचायत भवन एवं दो नवीन आंगनवाडी भवनो का सामुहिक भुमि पुजन कुल लागत 59.93 लाख , दरकली पटेल फलिया नवीन पंचायत भवन का भूमि पूजन कुल लागत 37.49 लाख, बोडगांव पटेल फलिया नवीन पंचायत भवन का भूमि पूजन कुल लागत 37.49 लाख तथा साकडी पुजारा फलिया नवीन पंचायत भवन एवं नवीन आंगनवाड़ी भवन का भूमि पुजन 48.71 लाख का भूमिपूजन किया । उमराली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा विकास कार्य को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल निर्माण से लेकर छोटे-छोटे पुलिया ब्रिज सड़क निर्माण और स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल निर्माण हॉस्टल निर्माण कर बच्चों को अच्छे शिक्षा सुलभ हो सके ऐसा प्रयास किया जा रहा है विकास कार्य को लेकर डॉक्टर मोहन यादव कि भाजपा सरकार कृत संकल्पित है । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवली बाई, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी, जनप्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत, नानसिंह, मांगीलाल, सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि पंचायत सरपंच एवं आमजन उपस्थित थे । Post navigation बीएसी, 18 जन शिक्षक एवं 3 शिक्षकों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी दिन दहाड़े महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी 4 दिन के भीतर किया गया गिरफ्तार