जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में कलिका माता मंदिर रोड के पास बीएसएनएल (BSNL) टावर को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये कीमत की टावर की केबल और एसी का आउटडोर यूनिट चोरी करने का प्रयास किया, जिसे ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण विफल कर दिया गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260914-WA0021.mp4 ग्रामीण देवेंद्र माली, तेजमल माली और धर्मेंद्र माली ने बताया कि कल रात करीब तीन बजे टावर के पास से केबल काटने की आवाज सुनाई दी। जब आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा और स्थिति समझी, तो तुरंत नानपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही चोर कटी हुई केबल को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बिजली कटौती से बढ़े हौसले क्षेत्रवासियों का आरोप है कि रात के समय लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। रात में बिजली गुल होने पर पूरी-पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं होती और बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठाता है। इस लापरवाही के चलते अराजक तत्वों को घटनाओं को अंजाम देने का अवसर मिल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। Post navigation पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा