मेघनगर, लोहित झामर ठंड का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में नगर में बाहरी व्यापारियों का जमावाड़ा हो गया है। मार्ग के दोनों ओर कच्ची दुकाने बना कर ऊनी कपड़े बेच रहे बाहरी व्यापारियों के विरोध में स्थानीय व्यापारियों का एक समूह नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पति के साथ पार्षद संतोष परमार से मिला। नगरपालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमे ऐसे बाहरी व्यापारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई। वर्षो से नगर में व्यापार कर रहे व्यापारी पहले ही पलायन एवं ऑनलाइन शॉपिंग के चलते मंदी की मार झेल रहे है। ऐसे में बचा कुचा व्यापार भी छिन जाने से स्थानीय व्यापारी नगर प्रशासन की बाहरी व्यापारियों पर सहमती से आक्रोशित दिखाई दिए। मामले में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार ने बताया कि नगर के व्यापारी द्वारा आवेदन दिया गया हैख् जिस पर जल्द से जल्द व्यापारियों को समस्या का समाधान किया जाएगा। Post navigation मेघनगर सुदर्शन कालोनी में युवक ने लगाई फांसी कल मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, बालक उच्चतर विद्यालय से निकाली जाएगी शोभायात्रा