जितेंद्र वर्मा, जोबट बारिश के पानी में एक बच्चा बह गया। घटना जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुंजारी के पटेल फलिया की है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग शाम 5:00 बजे के आसपास की है। बारिश ज्यादा होने के कारण मां और बेटे दोनों अपने खेत से घर की ओर लौट रहे थे रास्ते में नाला पार करते समय पैर फिसलने से मां और बेटा बादल पिता भारत बघेल दोनों पानी के बहाव मे बह गए। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे महिला को बचा लिया लेकिन बच्चा तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही जोबट पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी है। Post navigation जनपद पंचायत सीईओ पवन शाह ने संभाला पदभार, बोले- रुके कार्यों में आएगी तेजी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई NSA में बंद आदिवासी कार्यकर्ता विलेश खराड़ी की रिहाई की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन