जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट जनपद पंचायत में बुधवार को नवागत सीईओ पवन कुमार शाह ने पदभार ग्रहण किया। इससे पहले माया बारिया जोबट जनपद पंचायत की प्रभारी सीईओ थी। शाह ने खरगोन जिले के भगवानपुरा से स्थानांतरण होने के बाद जोबट जनपद पंचायत कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला। पत्रकारों से चर्चा करते हुए पवन कुमार शाह ने बताया कि जोबट विकासखंड की 38 पंचायतों में रुके हुए विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जाएगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुँचाया जाएगा। बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद शाह ने जनपद पंचायत के सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनावार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शाह ने प्रधानमंत्री आवास, पंचायतों में सीसी रोड, पेयजल योजना सहित अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे जल्द ही विकासखंड की ग्राम पंचायतों का दौरा कर चल रहे कार्यों का जायजा लेंगे। Post navigation जोबट पुलिस द्वारा लूट की वारदात का पर्दाफाश, दो बाल अपचारियों की गिरफ्तारी एवं मशरुका जब्त बारिश के पानी में बहा 4 साल का मासूम