अलीराजपुर लाइव के लिए उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट- मंगलवार शाम करीब 5.45 बजे उदयगढ़ बायपास मार्ग पर बारातियों को ले जा रही बस से एक बाइक की भिड़ंत हो गई, दुर्घटना मे ग्राम भोरकुआं निवासी जगदीश पिता केलसिंह उम्र 40 की सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र उदयगढ़ मे उपचार के दौरान मौत हो गई। बाईक चला रहे धन्ना पिता सुकलिया की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अलीराजपुर रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद बस मे सवार बाराती बुरी तरह घबरा गए। मौके पर 100 डायल एवं उदयगढ़ थाना प्रभारी मोतीसिंह नायक तत्काल पहुंचे और स्थिति को संभाला। दूसरी बस से बारातियों को रवाना कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं बस को उदयगढ़ को थाना परिसर में पहुचाया। प्रत्यक्षदर्शी केरमसिंह निवासी आम्बी की सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। Post navigation अतिथि शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा : लगाए नारे मामा ने सबको बांटा अतिथि शिक्षकों को क्यों डांटा रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक डीजे बजा तो होगा जब्त