- नगर के मुख्य मार्ग से निकाली तिरंगा यात्रा. -
– मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
मामा ने सबको बांटा, तो अतिथियों को क्यो डांटा। इस प्रकार की नारेबाजी करते हुए अतिथि शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। अतिथि शिक्षकों ने अपनी एक सूत्री मांग को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे स्थानीय कॉलेज परिसर से तहसील कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें क्षेत्र के समस्त अतिथि शिक्षक शामिल हुए। अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांग रखते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सीएस सोलंकी को सौंपा। कॉलेज ग्राउंड से प्रारंभ तिरंगा यात्रा में अतिथि शिक्षक बैनर और पट्टियां ले कर चल रहे थे जिसमें मांग पूर्ति के साथ साथ अतिथि शिक्षकों का सम्मान लौटाने की बाते लिखी हुए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *