अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- आम्बुआ-जोबट मार्ग तिराहे पर लगातार हो रहे हादसे के चलते मंगलवार को फिर मैजिक-बाइक भिड़ंत मेें बाइक सवार महिला-पुरुष बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से सिविल अस्पताल अलीराजपुर रवाना किया जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के लगातार होने के कारण तिराहे पर पंक्चर बनाने की दुकानों पर टर्न पर ट्रक खड़े रहते होते है । इसी तरह आज मैजिक एमपी 41 एलए 0469 के चालक नीरज शर्मा निवासी उज्जैन एवं बाइक एमपी 69 एम 9934 मालिक गुमानसिंह पिता नाथु पटेल फलिया को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। कुछ दिनो पूर्व भी एक बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो चुकी है, जिसे लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की थी। मगर यहां न तो गति अवरोधक बने नही ट्रक वहां से हटे। Post navigation लापरवाही बरतने, अनुपस्थिति रहने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त अतिथि शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा : लगाए नारे मामा ने सबको बांटा अतिथि शिक्षकों को क्यों डांटा