अलीराजपुर Live के लिए जोबट से पारससिंह भदोरिया की रिपोर्ट । 

अलीराजपुर जिले के जोबट मे बायपास रोड पर अब से थोड़ी देर पहले हुए एक दर्दनाक हादसे मे एक बाइक पर सवार राणापुर निवासी युवक महेश ओर प्रकाश प्रजापत की दर्दनाक मोत हो गयी । दरअसल रेत से भरा एक ट्रक जिस पर एक सिलेंडर भी रखा था वह तेज गति से जा रहा था तभी महेश ओर प्रकाश की बाइक उस रेत से भरे ट्रक की चपेट मे आ गयी ओर यह ट्रक करीब 100 मीटर तक बाइक सहित दोनों युवकों को घसीटते हुए ले गया ओर फिर अचानक बाइक की टंकी मे आग लग जाने से ट्रक ने भी आग पकड़ ली ।

घटना के वक्त डीआईजी इदोर आर पी सिंह ओर एसपी कारतिकेयन के भी जोबट मे थे वे भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे । फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया । ओर मृतकों के शवों को पीएम के लिए जोबट सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *