झाबुआ Live के लिए ” झकनावदा” से जितेंद्र राठोड की EXCLUSIVE रिपोर्ट । मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल ” झाबुआ ” जिले के ” मोहकमपुरा” के एक आदिवासी सरपंच ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ” सोनिया गांधी ” को एक चिट्ठी लिखकर आगामी 2018 विधानसभा चुनावों के लिए ” ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की है छीतु भूरिया नाम के इस आदिवासी सरपंच ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दो टुक कहा है कि अगर पार्टी ने अज्ञानता दिखाते हुए किसी ओर को सीएम उम्मीदवार बना दिया तो पार्टी की हालत यूपी जैसी हो सकती है । इस सरपंच ने यह भी चेताया है कि मध्यप्रदेश मे पार्टी का जीवन सिर्फ सिंधिया ही बचा सकते है । Post navigation बायपास पर दर्दनाक हादसा ; दो युवकों की दर्दनाक मोत दिलीप वर्मा बने संभागीय अधि मान्यता समिति का सदस्य