कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- बाईक से रात्री 11बजे के करीब कल्याणपुरा से मेघनगर अपने घर जा रहे निजी डॉ अशोक रामायण यादव को अन्तर्वेलिया के समीप गारीया नाले के पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी जिससे अशोक के हाथ एवं पैरों में फेक्चर हुआ और भी चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेन्द्र शर्मा मोके पर पहुँचे ओर घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहाँ चोट अधिक होने पर उसे दाहोद रेफर किया गया। शर्मा ने बताया कि जल्द ही जाँच कर घायल के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन का पता लगाया जाएगा और कार्यवाही की जाएगी। Post navigation उज्जवला योजना में 48 ग्रामीण महिलाओं को भाजपा जिलाध्यक्ष ने सौंपे गैस सिलेंडर-चूल्हे अकेली पाकर महिला से छेडख़ानी करने पर दो आरोपियों का पुलिस ने नगर में जुलूस निकाला