कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा की एक महिला ने पुलिस को बताया कि 19 मार्च को में अपने घर के बाहर रात 8 बजे को कुछ काम से निकली तभी आरोपी प्रकाश पिता मानसिंह बबेरिया उम्र 35 वर्ष एवं उसके साथअल्केश पिता धनजी भाबोर उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी खेड़ा आए और मुझसे छेड़छाड़ करने लगे मेरे साथ बदतमीजी की जिससे में घबराकर चिल्लाने लगी तो ये लोग वहां से भाग गए में अपने परिवार के साथ रिपोर्ट लिखवाने आई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने से पैदल जुलुस निकाल कर उन्हें न्यायालय में पेश करने हेतु भेजा थाना प्रभारी भागीरथ बघेल ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तार आज पैदल ही पूरे नगर में घुमाया गया और अब महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में आरोपियों को बख्शा नही जाएगा ऐसे ही आगे भी छेड़छाड़ के आरोपियों के साथ ऐसा ही किया जाएगा जिससे अपराध करने से पहले अपराधी बार बार सोचे ओर महिलाओं के अलावा दूसरे अपराध करने में विचार करे। आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 354, 294, 506/34 भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया है। Post navigation बाइक से रात में घर लौट रहे डॉक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुए जख्मी योग शिविर में विश्वामित्रार्य ने ग्रामीणों योग सिखाकर बताए फायदे