कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- कल्याणपुरा ग्राम पंचायत परिसर में उज्जवला योजना के तहत लगभग 48 हितग्राही महिलाओं को गैस कनेक्शन का वितरण कार्यक्रम विपणन संस्था में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सच्ची हितेषी सरकार है और महिलाओं की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है अब आपको अपने घरों में धुएं भरे चूल्हे से निजात मिलेगी और स्वच्छ वातावरण में आप खाना बनाना और अपने गृहकार्य कर सकेगी। साथ ही विशेष अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष दुबे ने भी कहा कि हमारी माता-बहनों को अब खाना पकाने में दिक्कत नहीं होगी और यह सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव हुआ। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया पूर्व जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, मंडल अध्यक्ष सुरेश चौहान, महामंत्री प्रकाश राठौर, सरपंच शंकर हटिला, मूलचन्द बामनिया, गगन पांचाल, धीरज बुन्देला, मेसु मेडा,जीवराज शर्मा, गोविन्द राठौर सहित ग्रामवासी सैकड़ों महिलाएं कल्याणपुरा के सेल्समैन खीमा चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद पिछले दिनों कन्हैयाल परमार का मकान जो कि आग लगने से पूरी तरह जल गया था वहां भी पहुंचे ओर उन्हें भी हरसंभव शासकीय सहायता दिलवाने का आश्वासन भी दिया। Post navigation बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा शोक बाइक से रात में घर लौट रहे डॉक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुए जख्मी