झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- सरदारपुर तहसील के अमझेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग स्थित ग्राम हातोद में एक मोटरसाइकिल को ंपर ने टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वही एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर मोटरसाकिल सवारो को सुबह लगभग 9 बजे टक्कर मार दी। जिसमे बाइक पर सवार वीरेंद्र पाटीदार एवं प्रकाश पाटीदार की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई वही। राजेश पाटीदार गंभीर रूप से घायल होने से सरदारपुर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान राजेश पाटीदार की भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अमझेरा थाना प्रभारी कैलाश बारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों को च्ड के लिए सरदारपुर भिजवाया गया हैं। तीनो मृतक पेटलावद तहसील के ग्राम बोलासा के पिठडी गांव निवासी है जैसे ही खबर गांव में पहुची पूरा गांव शौक में डुब गया। Post navigation रामनवमी श्रीराम दरबार कष्ठ भंजन देव मन्दिर बडलिया में होगा पंचकुंडी महायज्ञ बीमारी व पारिवारिक परेशानियों के बाद सुसाइड नोट लिखकर शिक्षक झुला फांसी पर