झाबुआ लाइव डेस्क- प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी झाबुआ के निकट स्थित श्रीराम दरबार कष्ठ भंजन देव मंदिर परिसर में ग्राम बडलिया मंदिर समिति द्वारा 25 मार्च को एक दिवसीय पंचकुंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सेवा समिति की ओर से दिलीप चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ कार्यक्रम प्रात: 7 बजे से प्रारंभ होगा, यज्ञ पंचकुंड पर कुल 15 परिवार सहित जोडे महायज्ञ में आहूति देंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य आचार्य पंडित जेमनी शुक्ला, पंडित विपुल सारोलकर, पंडित दीपक पाठक, पंडित गोविन्द दीक्षित सहित महायज्ञ करवाएं। पूर्ण आहूति 12 बजे होगी, इसके बाद महाआरती की जाएगी। महाआरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में विपुल सारोलकर, टोटल म्यूजिक संस्था रामकृष्ण नगर झाबुआ द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सेवा समिति की ओर पंकज सिंगाडिया द्वारा बताया कि समारोह की सारी तैयारी अंतिम चरणों में है, जिस किसी को भी इस संबंध में सहयोग एवं जानकारी 8109961737 पर संपर्क करे। Post navigation जिलेभर में बिजली कटौती-पीने के पानी किल्लत को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 23 मार्च को बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा शोक