झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
5 मार्च को फरियादी निलेश पिता खुमानसिंह द्वारा अपनी बाइक एमपी 45 एमजे 1473 होंडा शाइन चोरी की रिपोर्ट थाने पर की गई थी। पुलिस द्वारा विवेचना पर मुखबिर ने बताया कि रंगपुरा विकलांग केंद्र के पास घेराबंदी की गई जिसमें कल्याणपुरा से आ रहे थे जिस पर चोरी की बाइक पर विक्रम कैलाश चौहान निवासी जिला जेल झाबुआ व पेमु पिता सुवा पलाया निवासी नरवालिया को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक शाइन जब्त की है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *