झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- नगर में बस स्टैंड पर एक कपास से भरा ट्रक मध्य रात्रि में पलटा कोई जनहानि तो नहीं हुई पर बस स्टैंड स्थित दुकानों पर असंतुलित होकर पलटा जिससे करीब तीन दुकाने पूरी तरह से नष्ट हो गई। दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ ट्रक एमएच 18 बीए 6588 पेटलावद की और से आ रहा था और गति अधिक होने से असन्तुलित होने से पलट गया जिसकी वजह से घनश्याम परमार, यशवंत चौहान, भीमा यादव की दुकानों में भारी नुकसान हुआ। ट्रक में कपास भरने वाले मजदूर भी थे जो की गाड़ी के कांच फोड़ कर निकाले रात्रि का समय होने से कोई जनहानि नहीं हुई। वरना बड़ा हादसा होता बस स्टैंड पर आने वाली जीप बस गाडिय़ों एवं ट्रकों का दबाव अधिक होता है रोजाना सैकड़ो ओवरलोड ट्रक इस रास्ते से होकर गुजरात की ओर जाते है और अंधगति से चलते है यहां के रहवासी कई बार प्रशासन को बायपास के साथ-साथ अंधगति से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग व यहां स्थित बंद पड़ी पुलिस चौकी भी पुन: चालू करवाने की मांग भी कर चुके है पर जिम्मेदारों ने इस मांग को भी अनसुनी कर दी। Post navigation IAS शेखर वर्मा के प्रयास परवान चढे ; सीएम ने tweet कर किया मदद का एलान बाइक के साथ दो चोर पुलिस गिरफ्त में