झाबुआ लाइव के लिए काकनवानी से राहुल पांचाल की रिपोर्ट- गणपति बप्पा मोरियाएअगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ आज पलवाड़ के हजारो भक्त गणपति बप्पा को लेकर काकनवानी में भव्य रूप में झांकिया लेकर पहुचे और नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। बप्पा के स्वागत में नगर पूरा गुलाल और फूलों से पट गया चारों और गणपति बप्पा की झांकिया ही झांकियां थी। ग्रामीण अपने अपने तरीके से झांकिया सजाकर गणपति बप्पा को बिठाकर लाए थे कोई भक्त बैलगाड़ी सजाकर लाया, तो कोई ट्रैक्टर में तो कोई अलग अलग वाहनों में अपनी झांकिया सजाकर लाए थे। आज काकनवानी में करीबन 200 से अधिक झांकिया पहुंची। काकनवानी नगर के लोगों का और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। नवयुवक मित्र मंडल ने 5 क्विंटल बूंदी का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की। Post navigation गणेशजी के विर्सजन चल समारोह में मनोहक रही आकर्षक का केंद्र धूमधाम से निकाला बाप्पा का विसर्जन जुलूस