झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- गांव में बप्पा का विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकाला गया रणछोड़ मन्दिर पांचाल मोहल्ला नीम चोक आसपास के फलिओ की झांकी गांव में निकलते हुए विसर्जन के लिए नदी पर पहुची जहा गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ की जय घोष के साथ बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया। पांचाल मोहल्ले में विश्वकर्मा मंडल द्वारा बप्पा की भव्य झांकी सजाई गई व डीजे की धुन पर बप्पा का जुलूस गांव में निकाला जुलूस में सभी प्रमुख चौराहो पर गरबे खेलते हुए जुलुस आगे बडा बप्पा का जुलूस पुन: पांचाल मोहल्ले में पधारा जहा महाआरती की गई व महापरसादी का वितरण किया गया सभी जुलूस में पोलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। Post navigation बप्पा की भक्ति में डूबा पलवाड़ काकनवानी में बप्पा के विसर्जन को लेकर उमड़े हजारो भक्त ठाकुर रणधीरसिंह के निधन से झकनावदा में शोक