ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला आलीराजपुर-छकतला मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। यह घटना कटवाड गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बखतगढ़ की एंबुलेंस आलीराजपुर की तरफ से आ रही थी। एंबुलेंस ने पहले एक लोहे के बिजली के खंभे को टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर एक घर में घुस गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के पिछले हिस्से में कोई नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के तुरंत बाद, बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई ताकि कोई और खतरा न हो। बताया गया है कि घटना के बाद एंबुलेंस का पायलट मौके पर मौजूद नहीं था। एक साल पहले भी घर में शराब से भरी कार घुस गई थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। Post navigation चारभुजाजी की 32वीं पदयात्रा का छकतला में भव्य स्वागत, आज आलीराजपुर से रवाना होंगे झाडू निकालते समय महिला को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ा