ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला बुधवार सुबह कुंवरी पति रमणीया चौहान निवासी देव फलिया कडवानिया की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना सुबह 5 बजे की है। कुंवरी बाई सुबह सोकर उठीं और झाडु लगाने लगीं तभी सांप ने उसके हाथ की उंगली में काट लिया। कुंवरी बाई को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र छकतला लाया गया, जहां कुंवरी बाई का खुले आसमान में अस्पताल के बहार पोस्टमार्टम किया गया। स्वास्थ्य केंद्र छकतला में पोस्टमार्टम रुम नहीं होने से परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीणों ने ज़िला प्रशासन से मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र छकतला में पोस्टमार्टम रुम बनाया जाए। पिछले सप्ताह भी इसी गांव में एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई थी। Post navigation बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार एंबुलेंस घर में घुसी छकतला बस स्टैंड चौराहा हुआ जलमग्न, लोग परेशान; हो सकता है हादसा