नानपुर से जितेंद्र वाणी अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि गुमान सिंह पिता लालू निवासी ग्राम खारकुआ डावरी फलिया उम्र 50 वर्ष शनिवार को गुजरात से मजदूरी करके आया था। उसके 5 बच्चे थे। गुमानसिंह ने सुबह बच्चों को चने के खेत में काम के लिए भेज दिया। उसने पत्नी को किराना दुकान से ठंडा लाने के लिए बोला। इसके बाद घर में कोई नहीं था, इसी दौरान गुमान सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब पत्नी घर पहुंची तो वह घर के अंदर कच्चे मकान में मुंडेर पर लटका हुआ मिला। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम कर लाश परिजनों के सुपुर्द की गई। परिजनों की अचानक ऐसी घटना से सदमे में है। ग्राम में मातम बना हुआ है। Post navigation पहली बार हिन्दू समाज सामुहिक फाग उत्सव का आयोजन पंचमी को करेगा दुकान में लगी आग, लोगों से नहीं बुझी, फायर बिग्रेड से पाया काबू