जितेंद्र वाणी@ नानपुर नानपुर में मंगलवार रात बड़ चोक निवासी देवेंद्र रामचन्द्र वाणी के निज निवास व जूते चप्पल की थोक व खेरची दुकान में अचानक आग लगने से ग्राम में खलबली मच गई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आग आग लगने के बाद सभी घर मे रहने वाले सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया। उसके बाद घरों की पानी की मोटरे चालू कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, पर जूते चपल होने की वजह से आग ज्यादा होने लगी। बाद में फायरब्रिगेड आया व आग पर काबू पाया गया। कितना नुकसान हुआ व कैसे आग लगी आज बता लगेगा। फिलहाल मकान पूरी तरह क्षति ग्रस्त हुआ है। जिस दुकान में आग लगी उसके आसपास भी जूते चप्पलों की दुकान थी। समय रहते आग बुझा दी गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। Post navigation बच्चों को खेत में काम करने भेज पिता ने लगाई फांसी होली की पूजा कर रहे थे तभी कहां लग गई आग, पढ़िए…