नानपुर से जितेंद्र वाणी

आलीराजपुर नगर में पहली बार हिन्दू समाज द्वारा सामूहिक फाग उत्सव यात्रा के आयोजन को लेकर राठौर धर्मशाला में नगर के सर्व हिन्दू समाज के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सर्वानुमति से सामूहिक निर्णय लिया गया के फाग उत्सव यात्रा पंचमी 22 मार्च को नगर के बस स्टैंड पंचमुखी हनुमान मंदिर से सुबह 9:30 बजे निकलेगी जो कि रामदेव मन्दिर चौराहा तक पहुँचेगी। इस फाग उत्सव यात्रा में सर्व हिन्दू समाज के बच्चे, युवा, महिलाएँ, बुजुर्ग आदि सभी शामिल होंगे। फाग उत्सव यात्रा आयोजन हेतु समिति का गठन भी किया गया।

अध्यक्ष – संतोष मकु जी परवाल

उपाध्यक्ष – राजेश जी राठौर (राठौर बस सर्विस)

सचिव – नीलेश जी जैनG (सुरभि सेल्स)

कोषाध्यक्ष – महेश जी गुप्ता

मीडिया प्रभारी – राकेश जी चौहान

को बनाया गया साथ ही इस आयोजन समिति के सदस्य नगर के सभी समाज के अध्यक्ष रहेंगे, यह जानकारी फाग उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *