जितेंद्र वाणी, नानपुर जिले की चंद्रशेखर आजाद परियोजना के तहत बनाए गए फाटा डैम का वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में लेवल 259 मीटर पर पहुंच गया है। टाइम कीपर करमसिंह मोर्य ने बताया पिछले दिनों पानी बहाव लगातार आ रहा था। तब रोजाना 16 से 20 सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा था, लेकिन तीन-चार दिन से 24 घंटे में करीब 12 सेमी पानी ही बढ़ रहा है। उन्होंने बताया अगस्त में 258.50 मीटर वाटर लेवल रखना है। जबकि सितंबर 259.50 मीटर लेवल रखना होगा। जबकि सितंबर खत्म होने पर डैम को एफआरएल लेवल 260.17 मीटर तक भरना होगा। Post navigation आलीराजपुर जिले के इन ग्रामीणों को नहीं पता है क्या होता है आजादी का अमृत महोत्सव, पढ़े क्या है पूरा मामला सावन माह के आखिरी सोमवार पर शिवजी का अभिषेक और पूजन आरती की गई