जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में अति प्राचीन शिव मंदिर बढ़ चौक पर आज सावन के आखिरी सोमवार पर सुबह अभिषेक के साथ शिव की पूजन व आरती की गई। वहीं आज शिवभक्त द्वारा शिव डोला भी निकाला जा रहा है जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। डीजे ढोल बाजे के साथ शिव का डोला निकलेगा। तत्पश्चात शाम को महाप्रसादी के यजमान हितेंद्र माली रणछोड़ राठौर और राकेश जैन की ओर से महाप्रसादी रखी गई है। शाम को महा आरती के बाद भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। आज इस श्रावण सोमवार पर पूरे नगर में भक्तिमय माहौल दिखाई दिया। सेजगांव रोड शिव मंदिर केबी रोड सभी शिव मंदिरों पर अभिषेक व पूजा पाठ का दौर चलता रहा, जिसमें महिला, बच्चे पुरुष सभी शिव की आराधना में दिखाई दिए। Post navigation फाटा डैम का वाटर लेवल 259 मीटर पर पहुंचा बिजली गिरने से युवक और एक भैंस की मौत