फल वितरण करते हुए भाजपा मंडल के पदाधिकारी

झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के खवासा मंडल द्वारा स्थानीय बस स्टैंड प्रतीक्षालय पर फल वितरित किए गए तथा अटल बिहारी के बारे में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्य्क्ष रमेश बारिया ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में देश ने जो प्रगति की है उसे आज भी आज प्रशंसा कर रहा है। इस दौरान मंडल महामंत्री गोपाल चौहान, प्रदीप सिसौदिया, राजेश जाट, रौनक मोदी, शुभम चाणोदिया, अजय मालवीय, गोपाल चंद्रावत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *