झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट- रानापुर में भागवत कथा के भव्य आयोजन के चलते राणापुर पहुंचने के पूर्व आचार्य रामानुज पारा पधारे। आचार्य रामानुज का स्थानीय बस स्टैंड पर नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आचार्य ने सर्वप्रथम हनुमान मंदिर पर दर्शन वंदन किया, पश्चात उपस्थित नागरिकों द्वारा आचार्य का पुष्प माला द्वारा स्वागत किया गया। आचार्यजी ने पारा में नागरिकों को मार्गदर्शन करते कहा कि अपने चरित्र पर विश्वास रखे। अपने जीवन में चरित्र से बढक़र कुछ नही। आने वाले समय में भी चरित्र के साथ अच्छे कार्य करने के कोशिश करे। साथ ही उन्होंने राणापुर में आयोजित भागवत कथा में भी आने का आग्रह किया। इस दौरान हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर के लाखनसिंह राजपूत, वासुदेव शर्मा, राजेंद्र राठौड़, महेंद्रसिंह चौहान, सुरेश समीर, जयेश राठौड़, विभाष, जैन,राजमल राठौड़, शंकरलाल गेहलोत सहित कई नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अमृत राठौड़ ने किया तथा आभार शुभम सोनी ने माना। Post navigation क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया, अलसुबह तक होते रहे धार्मिक आयोजन फल वितरण करके मनाया जन्मदिन अटलजी का जन्मदिन