पीयूष चंदेल अलीराजपुर अलीराजपुर नगर के ऐतिहासिक फतेह क्लब मैदान पर पहली बार 2 टर्फ विकेटो का निमार्ण किया जा रहा है, जिससे जिले के सभी युवा खिलाड़ियों सुरेश सारडा, बिलाल मुगल, मोईनुदिन, विजय माली, अजित रावत आदि में खुशी की लहर है, और सभी खिलाडी विकेट बनाने में सहायता कर रहें है ! क्यो जरूरी टर्फ विकेट बनाना – जिला क्रिकेट एसोसिएशन के गोविंद जोशी ने बताया की, वर्तमान में फतेह क्लब मैदान पर जो विकेट है, वह मेटिंग विकेट है, जिस पर कई सालों से क्रिकेट खेला जा रहा है, परन्तु अब अन्तराष्ट्रीय नियमो के अनुसार सभी मैच टर्फ विकेट पर खेले जाते है। रंजी व अन्य अच्छे खिलाडीगण मेटिंग विकेट पर खेलना पसंद नही करते क्योकि मेटिंग विकेट व टर्फ विकेट में ये अन्तर है, की मेटिंग विकेट व टर्फ विकेट पर खेलने में टायमिंग सेट नही होती है, क्योकि मेटिंग विकेट पर बाल तेज, व टप्पा खाने के बाद अनसटर रहती है, लेकिन टर्फ विकेट पर बाल जैसी गेंदबाज फेकता है, वैसी रहती है, बल्लेबाजों की टाईमिंग मिस नहीं होती है। संभाग क्रिकेट एसोसिएशन इन्दौर द्वारा भी हमें पिछले 5 वर्षों से मैच नही दिये जा रहे है, क्योंकि हमारे पास टर्फ विकेट नही है ! कैसे बनेगा टर्फ विकेट – 70 बाय 10 फीट का विकेट खोदकर उस पर अच्छे से वाटरिंग करने के बाद तालाब की काली मिटटी (गाद) उसके ऊपर डालकर रोलिंग किया जायेगा, व ऐस्टो टर्फ घास इन्दौर या बडौदा से मंगवा कर रोपी जावेगी करीब दो माह के पश्चात घास की कटिंग व रोलिंग करने के बाद विकेट खेलने के लायक बनेगा । इसके लिए विधायक नागरसिंह चौहान, महेश पटेल, किशोर शाह, अनील श्रीवास्तव, अनील थेपडिया, गोपाल शर्मा, भगवती प्रसार जायसवाल, मकू सेठ, श्याम पवार, संतोष थेपडिया, राजेश गुप्ता, राजेन्द्र गूड्डू, दिपक दिक्षित, रियासत अली, शिवा वाणी, सुरेश माहेश्वरी आदी ने हर्ष व्यक्त किया व साल भर क्रिकेट गतिविधी करवाने का आश्वासन दिया। Post navigation राज्य सिलाई कला मंडल अध्यक्ष माहेश्वरी का नगर में पहुंचने पर किया भव्य स्वागत हड़ताली लिपिक-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने चक्काजाम कर जमकर किया विरोध प्रदर्शन