सुनिल खेड़े प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त के अवसर पर छोटा बस स्टैंड शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के समीप प्रेसक्लब जोबट द्वारा झंडा वंदन का कार्य किया जाता है इसवर्ष भी प्रेसक्लब की ओर से मनीष वाणी द्वारा तिरंगा झंडा फहरा कर राष्ट्रगान किया गया, ततपश्चात सभी पत्रकारों द्वारा चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही यह कार्यक्रम 2016 से निरंतर राजेश डुडवे की देखरेख में किया जाता रहा है इसलिए प्रेसक्लब की और से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेसक्लब के वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांतजी जोशी, नरेन्द्र जैन, मनीश जोशी, सुनिल खेड़े सुनिल जोशी, आकाश उपाध्याय, संजय सोमानी, चिंटू अगाल, सोनू सालवी उपस्थित रहे। साथ हीरालाल शर्मा भी उपस्थित थे। वही दूसरी और कांग्रेस कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष भुरू अजनार द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया एव प्रसाद स्वरूप स्वल्पहर की व्यवस्था की गई। इस अवसर शहर अध्यक्ष बाबा भय्या, विधायक प्रतिनिधि मोनु भय्या, जिला प्रवक्ता सुनिल खेड़े, महिला नेता अनिता गाडरिया, जितु अजनार, रफीक बादशाह, रफीक एवरग्रीन, जाकिर मकरानी,महेश मेहड़ा,रवि डावर,ठाकुर बामनिया,मनोज देसला, राजु देहदला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation परिवार वाले कर रहे थे बुजुर्ग की मौत के अंतिम संस्कार की तैयारी की अचानक दो ओर बालकों की हुई मौत शासकीय चिकित्सालय के समीप मेडिकल स्टोर्स से एक्सपायरी दवाई की जब्त कर नायाब तहसीलदार ने की कार्रवाई