सुनील खेड़े जोबट आज सुबह करीब 10 बजे ग्राम उण्डारी पुजारा फलिया में रविन्द्र मगरसिंग 7 वर्ष और उसका साथी राधू ज्ञानसिंग 8 वर्ष गड्ढेंनुमा कुए के पास नाले पर नहाने गये थे जहा नहाते हुए कुए जा गिरे जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। फरियादी मगरसिंग ने बताया कि मेरे एक दिन पहले मेरे काका की बीमारी से मौत हो गई थी जिसके अंतिम संस्कार की तैयारी में मेरा पूरे परिवार वाले लगे हुए थे। एक लड़के ने आकर बताया कि रविन्द्र के कपड़े कुए के पास पड़े है पर वो नही दिख रहा है मेने जाकर देखा और फिर आसपास वालो की मदद से दोनों बच्चों को मृत अवस्था मे कुए से निकाल कर पास में रख दिया है। दो मासूमो की मौत से गांव में मातम पसर गया है पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर जांच में लिया। ) Post navigation चार राउंड दौड़ चुका था भूरा, अंतिम राउंड में थम गई सांसे, देवास में हुई अलीराजपुर के युवक की मौत दो मोटर साइकिल भिडंत में युवक की दर्दनाक मौत, पति-पत्नी हुए गंभीर घायल, दाहोद रेफर