सुनील खेड़े, जोबट
जोबट में पिछले कुछ दिनों से राजस्व अमले द्वारा लगातार खाद्य,पेय, खाद-बीज से लेकर दवाइयों की दुकानों पर टीम बनाकर छापेमार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज जोबट के शासकीय अस्पताल के नजदीक स्थित सत्यम मेडिकल स्टोर की जांच नायब तहसीलदार वंदना किराड़े, राजस्व निरीक्षक पंकज चौहान के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर टीम के साथ अचानक निरीक्षण किया और मौके पर दुकान मे रखी दवाइयों की जांच की जिसमें कही दवाई के पैकेट पर मैन्यूफेक्चरिंग डेट तो कही पर एक्सपायरी नहीं लिखी पाई गई। वही रोजाना उपयोग में आने वाले पैन किलर, स्प्रे ओर अन्य दवाई-मोवेलिनी, कैप्सूल कारवेन प्लस,जिसकेलक्टलस डीएस, सिरप दीजिप्लेक्स सहित काफी मात्रा में एक्सपायरी पाई गई। उसके बाद मौके पर दवाइयां जब्त कर टीम द्वारा मौका पंचनामा बनाया गया। मेडिकल अनिल पिता गोपीकिशन माहेश्वरी का लाइसेंसी होकर पाया गया। इस बारे में नायब तहसीलदार वंदना किराड़े ने कहा कि शहर के सभी किराना दुकानों सहित अन्य चीजों पर प्रशासन अपनी निगाहे रखकर शोषण करने वालों के खिलाफ, अवैध धंधों, सामग्री बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *