जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नौ दिनों तक मां की आराधना के पश्चात आज अति प्राचीन कालिका मंदिर मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा राम चौक, बड़ चौक, वाणी समाज, हुसैनी मोहल्ला, दन्त कालोनी, राठौड़ समाज, खण्डवा बड़ौदा रोड आदि विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं गरबा रास करते हुए चल रही थी। जगह-जगह माता की पूजा पाठ की गई। दशहरा के अवसर पर धर्मावलंबी अपने वाहनों की पूजा अर्चन करते हुए दिखाई दिए। Post navigation जिलेभर की पुलिस थाना-चौकियों में किया शस्त्र पूजन गरबो पर नृत्य करते हुवे भक्ति भाव से किया ज्वारो का विसर्जन