बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ

नवरात्रि के समापन के 9 दिन पूरा होने के बाद जवारा विसर्जन का काम किया किया गया ।9 दिन तक नवरात्रा गरबा उत्सव की धूम धाम रही दसवे दिन रावण दहन से पूर्व ज्वारो का विसर्जन बड़ी धूमधाम से गरबा नृत्य करते हुए किया गया। मुख्यतः मेलडी माता, इंदिरा आवास फलिया, टेकरी माता मंदिर ,अंबे माता शंकरगढ़ ,गांधी आश्रम परिसर सहित अन्य स्थलों के भक्तजनों ने विशाल जुलुस के साथ निकल कर ज्वारो का विधि विधान के साथ महा आरती कर विसर्जन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *