बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- नवरात्रि पर्व के समाप्त होने के अगले दिन शस्त्र पूजन की परंपरा है। इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने शस्त्र पूजन कर आरती की। साथ ही जिले के सभी पुलिस चौकियों-थानों में भी शस्त्र पूजन के कार्यक्रम हुए। इधर चन्दशेखर आजाद नगर थाना प्रभारी पीके मुवेल व पुलिस प्रभारी बरझर एसएस रघुवंशी ने शस्त्र पूजन कर आरती की। इस अवसर पर पुलिस थाने व पुलिस चौकी का बल मौजूद था। वही अपने निजी दोपहिया वाहन व चारपहिया वाहनों का पूजन किया और सभी वाहनों को फूलमालाओं से सजाया गया। Post navigation नवरात्रि पर्व संपन्न, माताजी की मूर्ति का भव्य विर्सजन जुलस निकला प्राचीन कालिका माता की शोभायात्रा निकाली