मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विगत 9 दिनों से शारदीय नवरात्रि की धूम रही। पूजा-अर्चना तथा गरबा नृत्य के आयोजन के बाद माताजी मंदिरों पर विशेष पूजा-अर्चना हवन आदि के बाद विशाल जुलूस के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शारदीय नवरात्रि जोकि क्षेत्र के पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ मनाए जाने की परंपरा है । इस वर्ष भी माता के भक्तों ने पांडवों एवं मंदिरों में विराजित माताजी की पूजा-अर्चना की। उपवास आदि के साथ 9 दिनों तक क्षेत्र माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। घरों में विशेष पूजा की गई दिन में माता मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ लगी रही तो रात्रि में रास गरबा डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भव्य गरबा पांडाल जिन्हें विद्युत सज्जा से सजाया गया था । दसवें दिन माता जी की मूर्तियों का भव्य जुलूस के साथ विदाई दी जाकर जलाशयों में विसर्जित की गई। Post navigation आज होगा 21 फीट के बने रावण के पुतले का दहन जिलेभर की पुलिस थाना-चौकियों में किया शस्त्र पूजन