खरडू बड़ी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खण्ड रामा जिला झाबुआ द्वारा सेक्टर खरडूबड़ी में प्रस्फुटन समितियों की बैंठक का आयोजन” नवांकुर संस्था मानव कल्याण एवं सामाजिक संस्था द्वारा किया गया । सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक में परिषद के जिला समन्वयक प्रेम सिंह चौहान विकास खण्ड समन्वयक तेजसिंह देव द्वारा समीक्षा की गई । जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान द्वारा समिति कार्यो एवं नवांकुर की प्रगति की जानकारी दी गई प्रस्फुटन समितियों के कार्य करने की आवश्यकताओं एवं आदर्श ग्राम, सामाजिक समरसता को उदाहरण देकर समझाया गया छात्र- छात्राओं के फील्ड वर्क, मेन्टर्स की कार्य योजना की जानकारी दी गई। समीक्षा बैठक में विकासखण्ड रामा के सेक्टर खरडू बड़ी की समस्त नवांकुर संस्था प्रमुख सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव परामर्शदाता सेक्टर के छात्र उपस्थित रहें । तेज सिंह देव द्वारा जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण केन्द्र एवं राज्य शासन की योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई समीक्षा बैठक का संचालन मेंटर्स कांति व्यास ने किया एवं आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष कांपसिंह भुरिया ने माना । इस अवसर पर समिति के सदस्य लाल सिंह नलवाया, कालिया परमार, राजेश चौहान मुकेश, दिलीप, मुकेश गोहरी रेश्मा भुरिया, राहुल बारिया मेन्टर्स क्रान्ति व्यास, अर्पित भुरिया, अर्जुन भाबोर सोशल इंटर्न सेक्टर प्रभारी दिलीप बामनिया छात्र गोरव रावत, राजु बामनिया उपस्थित हुए । Post navigation स्ट्रीट लाइट की केबल नीचे लटकने से वाहन चालक परेशान, ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान कल मनाया जाएगा शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व