खरडू बड़ी। प्रदेश भर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है झाबुआ जिले में भी रविवार 15 फरवरी को धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है लेकिन झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में महाशिवरात्रि के एक दिन बाद शिव मंदिर जिसको जोगन माता मंदिर कहा जाता है वहाँ सोमवार 16 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260215-WA0003.mp4 जिसकी तैयारी जोरों शोरो पर है समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों द्वारा इस पर्व को मानने को उत्साहित है कहाँ जाता है कि यहाँ पर गांव के जो भग्त जो रहते है वो लोग एक माह का अखण्ड उपवास रखते है और रोजाना शाम को मंदिर पर फरियाली बनाकर रात तक भजन कीर्तन करते है और शिव पार्वती की पूजा अर्चना करते है और महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन पूरी रात जागरण करने के बाद प्रातः हवन यज्ञ एवं पूजा अर्चना के बाद उपवास खोलते है जिसके बाद एक दिन बाद गांव की शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसमे बड़ी धूमधाम के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली जाती है जो कि दशा माता मंदिर से कलश भरकर शिव मंदिर पर पहुँचकर भगवान भोले को जल अभिषेक करते है जिसके बाद यहाँ पर संतो के प्रवचन होते है फिर गांव वालों को महाप्रसादी के रूप में भोजन प्रसादी करवाते है। Post navigation प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर बैंठक आयोजित, सामाजिक समरसता को समझाया बेमौसम बारिश और हवा ने फसलों को खेतो में बिछाया, किसान चिंतित