रितेश गुप्ता,थांदला नगर में गणित विषय के प्रख्यात अध्यापक हेमा डामेशा का सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्वरचित डायलॉग के साथ एवं गणित को अपने अलग अंदाज में समझाने वाले शिक्षक हेमा डामेशा ने मिशन स्कूल में वर्ष 1973 से सेवा देते हुए नगर के कई उद्योगपतियों, व्यापारियों व देश एवं प्रदेश के बड़े बडे पदो पर आसिन कई अधिकारियों व कर्मचारियों को गणित विषय में महारथी बनाया। मिशन स्कूल थांदला में बीते 46 वर्षो से गणित विषय का अध्यापन करवाने वाले हेमा डामेशा को परम्परागत ढंग से संस्था द्वारा सेवानिवृत्ति पर विदाई दी। इस अवसर पर छात्र.छात्राओं द्वारा विदाई गीत गाया गया तथा स्कूल स्टाफ एवं बच्चों द्वारा पुष्प माला पहनाकर कर विदाई दी गई। वही संस्था व्यवस्थापक कसमीर डामोर, प्राचार्या सिस्टर बेंसी द्वारा हेमा डामेशा के लम्बे कार्यकाल एवं उनके पढाने की विशेष कला पर अपने पर विचार व्यक्त किये व शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। विनोद धानक एवं अर्चना भूरिया द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी शाला परिवार के सदस्य गाजे बाजे के साथ हेमा डामेशा को उनके निवास स्थान पर छोड़कर आए। Post navigation पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य को लेकर इंजीनियर अरूण मित्तल पहुंचे शहर, नागरिकों ने किया स्वागत कैथोलिक मिशन चर्च में क्रिसमस पर्व पर्व को बनाई आकर्षक गौशाला