रितेश गुप्ता, थांदला क्रिसमस पर्व पर कैथोलिक मिशन चर्च पर विभिन्न आयोजन किए गए। पर्व पर पूरे चर्च-मोहल्ले को एवं क्रिश्चियन समाज जनों द्वारा अपने घरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई व आकर्षक गौशाला बनाई गई। मिशन स्कूल प्रांगण में नगर की सबसे बड़ी गौशाला बनाई गई, जिसमें आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई। गौशाला को देखने को बड़ी संख्या में नगरवासी एवं समाजजन मिशन परिसर पंहुचे। देर रात तक समाजजन प्रभु यीशू के जन्मोत्सव हेतु होने वाले आयोजन में उपस्थित रहे। कैथोलिक मिशन हायर सेकंडरी स्कूल-थान्दला में क्रिसमस का त्योहार छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया गया। शाला द्वारा छात्र-छात्राओं को क्रिसमस के पर्व के उपलक्ष में केक वितरण कर उनका मुंह मीठा कराया गया। Post navigation प्रख्यात गणित शिक्षक हेमा डामेशा की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई पुलिस ने 108 वाहन की सेवाओं को समझाया