जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर स्वास्थ्य केन्द्र में अभी तक पोस्टमार्टम के लिए प्यून नहीं है। इस कारण ग्रमीणों को पीएम करवाने के लिए जिला मुख्यालय पर जाने को मजबूर होना पड़ता है। खण्डवा बड़ोदा मुख्य मार्ग होने से नानपुर थाना अंतर्गत अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती है। इसके अलावा पेड़ से गिरने, पॉइजन पीने, फांसी लगाने आदि के मामले में मृत हुए शव का पीएम कराया जाता है। यहां लाने वाले शव के परिजन को पीएम कराने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। अगर प्यून हो तो उन्हें सहुलियत हो जाए, लेकिन बीएमओ और सीएमओ द्वारा आज तक प्यून की नियुक्ति नहीं की गई। यह पद यहां पर खाली पड़ा है। सफाई कर्मी सुनील गोजे ने बताया कि लोगों की परेशानी के कारण दया भाव से मुझे पीएम की व्यवस्था देखना पड़ती है। कोई भी अधिकारी मेरी सुनवाई नहीं करते, मैंने प्यून के पद पर नियुक्ति के लिए कई बार जनसुनवाई में भी आवेदन दिया। तीती सरपंच अरविंद चौहान भूरू ने बताया कि अभी तक नानपुर जिले का सबसे बड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी पीएम के प्यून की नियुक्ति नहीं होना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही दर्शाता है। Post navigation ट्राले ने निजी यात्री बस को टक्कर मारी नर्मदा की पाइप लाइन फूटने से किसान की फसल हुई बर्बाद