जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में ट्रैफिक व्यवस्था खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। मोरासा रोड पर अक्सर घटनाएं होती है। विगत दिनों इसी जगह पर तेज रफ्तार ट्राले ने खड़े मोटर सायकिल सवार को रौंद दिया था। इसी तरह मंगलवार शाम को आलीराजपुर से आ रही वर्मा बस को ट्राले ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में सवारिया भी ज्यादा थी हालांकि बड़ा हादसा होते हुए बच गया। ट्राले को नानपुर पुलिस थाने में खड़ा कराया है। कार्रवाई की जा रही है। Post navigation नानपुर थाना क्षैत्रान्तर्गत अज्ञात महिला नृशंस तरीके से सनसनीखेज हत्या की घटना को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा प्यून नहीं होने से पोस्ट मार्टम के लिए परेशान होते हैं परिजन, पद खाली लेकिन नहीं हो रही नियुक्ति