शान ठाकुर, पेटलावद हिंदू जागरण मंच जिला झाबुआ की बैठक बुधवार, 16 सितंबर 2026 को पेटलावद नगर स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रांत संयोजक सदस्य भेरूलाल टांक, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं झाबुआ जिले के पालक राजेश कटारिया, प्रांत टोली सदस्य कमलेश वर्मा तथा जिला संयोजक प्रकाश प्रजापत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन में नवीन दायित्वों की घोषणा भी की गई। इसमें राजेश पण़दा को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं हत्यादेली, मेघनगर एवं पेटलावद क्षेत्र से संबंधित संगठनात्मक दायित्वों की भी घोषणा की गई। पेटलावद खंड संयोजक के रूप में मुकेश गणावा को दायित्व दिया गया। वहीं खंड सह संयोजक के रूप में राकेश प्रजापत (पेटलावद) तथा दिनेश अंजना (करड़ावद) को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के पांच कार्यों की दी जानकारी – बैठक को संबोधित करते हुए भेरूलाल टांक ने हिंदू जागरण मंच के पांच प्रमुख कार्यों के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। बैठक का उद्देश्य जिले में संगठनात्मक कार्यों को गति देना और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। Post navigation पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन पेटलावद में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न