पेटलावद। वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप की अश्वरोहिणी प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण समारोह को लेकर शुक्रवार को पेटलावद में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रतिमा निर्माण, आयोजन समिति, सहयोग राशि, अतिथि सत्कार, भोजन व्यवस्था एवं आर्थिक पारदर्शिता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पेटलावद में स्थापित होने वाली प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार कुलदीप त्रिवेदी द्वारा किया जाएगा। बेठक के दौरान निर्णय लिया गया कि ₹51 हजार एवं ₹21 हजार रुपए की सहयोग राशि देने वाले सहयोगकर्ताओं के नाम प्रतिमा के नीचे लगाए जाने वाले पत्थरों पर अंकित किया जाएगा।

आयोजन को पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए 11 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी तथा समिति के नाम से बैंक खाता खोलकर सहयोग राशि एवं खर्च का पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा। बैठक में भोजन, पेयजल, मंच, साउंड, विद्युत, अतिथि स्वागत, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा हुई। वही प्रचार-प्रसार के लिए निमंत्रण पत्र, पोस्टर-बैनर, व्हाट्सअप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से समाजजनों तक जानकारी पहुंचाने की योजना बनाई गई।

ये रहे प्रमुख अतिथि
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी नेपालसिंह शक्तावत, लोकेंद्र सिंह मुदेडी, संभाग अध्य्क्ष महेंद्रसिंह झकनावदा उपस्थित रहे। वही बेठक में करणी सेना परिवार, राजपूत समाज पेटलावद, सकल राजपूत समाज, युवा राजपूत समाज, सहित करणी सेना महिला ईकाई से पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। बैठक में 11 सदस्यीय समिति के गठन के बाद प्रतिमा निर्माण, एग्रीमेंट, सहयोग राशि संग्रह, कार्यक्रम स्थल, अतिथि सूची एवं अन्य व्यवस्थाओं को गति देने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह झकनावदा ने कहा कि महाराणा प्रताप सिर्फ राजपूत समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के है। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पेटलावद में स्थापना होना गौरव का विषय है सर्व समाज के साथ पेटलावद में एक भव्य आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है आगामी आयोजन की तारीख भी जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। महेंद्र सिंह झकनावदा ने सर्व समाज से आह्वान किया है कि पेटलावद में आयोजित होने वाले आयोजन में सर्व समाज सहभागिता करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *