झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- रविवार को शीतला सप्तमी पर शहर में उत्साह व उल्लास नजर आ रहा है। शीतला माता मंदिरो पर अलसुबह से ही महिलाओं ने माताजी की पूजा कर परिवार के अच्छे स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि के लिए कामना की।सुभाष मार्ग पर शीतला माता चौक में दो प्राचीन मंदिर है। जहां आधी रात के बाद से महिलाओं की भीड़ शुरू हो गई। इसके अलावा माही कॉलोनी में स्थित मंदिर पर भी पूजा-अर्चना की गई। परंपरा के मुताबिक इस दिन घरो में चूल्हा नहीं जला और लोगो ने एक दिन पूर्व बना ठंडा भोजन किया। युवा कुम्हार मंडल के सदस्यों ने रात्रि जागरण कर भजन कीर्तन किए। प्रजापत समाज ने की सारी व्यवस्था- त्योहार मद्देनजर प्रजापत समाज ने मंदिर में विद्युत व्यवस्था की थी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात था। पूजन के लिए महिला श्रद्धालु अद्र्धरात्रि से ही पहुंचने लगी थी। दर्श के पश्चात उलटे पैर सीढिय़ां उतरने की परंपरा का भी भक्तो ने निर्वाह किया। प्रजापत समाज के वरिष्ठजनो के नेतृत्व मेंं समाज के अन्य सदस्यो ने सेवाएं दी। तरह-तरह के व्यंजन बनाकर लगाया माता को भोग- माता को भोग लगाने के लिए घरो में गुंजिया, अलग-अलग प्रकार के पापड़, चकली, लड्डू, श्रीखंड व अन्य व्यंजन बनाए गए। यहीं व्यंजन श्रद्धालुओं ने भोजन के रूप में ग्रहण किए। इस वर्ष भारी भीड़ उमड़ी- इस वर्ष महिलाओं की भीड़ भारी संख्या में उमड़ी। दोनों मंदिरो में दर्शन के लिए लाइन धीरे-धीरे इतनी बढ़ गयी कि सड़क पर महिला ही महिला नजर आई। Post navigation शीतला सप्तमी पर माता मंदिर में जुटे भक्त जितेंद्र वाणी बने प्रदेश मीडिया प्रभारी, बधाइयों का लगा तांता